आंत को स्वस्थ रखने वाले 6 असरदार फूड्स | Foods to keep healthy Gut in hindi

Need help? Call +91 9099857272

Need help? +91 9099857272

Need help? Call +91 9099857272

आंतों की गंदगी मिटाने और स्वस्थ रखने वाले 6 असरदार फूड्स!

Posted on Jul 03, 2023
आंतों की गंदगी मिटाने और स्वस्थ रखने वाले 6 असरदार फूड्स!
Share this blog

जब बात शरीर को फिट और तंदुरुस्त रखने की हो तो उसमे शरीर के सभी अंगो का सहयोग होता है पर सबसे महत्वपूर्ण अंग "आंत" होता है। आंतो को साफ और स्वस्थ रखकर ही आप एक स्वस्थ और सेहतमंद शरीर का निर्माण कर सकते है। जी हैं, पेट और पेट के अंदर आंत ही स्वस्थ शरीर का आधार है। परन्तु सबसे बड़ी समस्या है की आंतों को गंदगीमुक्त और स्वस्थ कैसे रखा जाये ? क्योंकि आज के लाइफस्टाइल में लोग जंक फ़ूड, कोल्डड्रिंक, अत्यधिक ऑयली फोड़ के सेवन से अपने ही हाथों अपने आंतों को कमजोर बनाते है तथा शरीर को बीमारी की तरफ ढ़केल देते है। 


इसलिए जरुरी है की आंतों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाये और ऐसे ही खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाये जो आंतों के लिए तथा समस्त शरीर के लिए लाभकारी हो। तो आइये आपको बताते है ऐसे 6 तरह के फूड्स के बारे में जो आंतों की गन्दगी मिटाने और शरीर को स्वास्थ्य रखने में उपयोगी होते है। 

आंतों को स्वस्थ बनाने वाले फूड्स- Foods to keep healthy Gut

बीन्स और दालें- Beans and Pulses

Beans and pulse for healthy gut in hindi

आंतों को स्वस्थ बनाने के लिए सबसे जरुरी है की आप फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ को अपने आहार में शामिल करें। आँतों को स्वस्थ रखने के लिए बीन्स, दालें, छोले और राजमा का सेवन करना चाहिए। इनमे राजमा सबसे लाभकारी माना जाता है क्योंकि राजमा में मौजूद फाइबर कुछ सब्जियों की तुलना में बहुत ज्यादा होता है। ये घुलनशील फाइबर आपकी आंतों के लिए प्रीबायोटिक की तरह काम करता है और आपकी आंतों को स्वस्थ रखता है।
इसे भी जरूर पढ़ें:- लौह भस्म के फायदे, नुकसान और इसे बनाने का तरीका


प्रोबायोटिक्स- Probiotics

आंतों को हेल्दी रखने में प्रोबायोटिक्स का भी बहुत बड़ा हाथ है और किमची, सौकरक्रौत और केफिर जैसे फरमेंटेड फूड्स ऐसे दमदार प्रोबायोटिक्स फूड हैं, जिनमें जीवित बैक्टीरिया के अंश होते हैं। इन फूड्स का सेवन आपकी आंतों में मौजूद बैक्टीरिया को बदलने का काम करता है और आपकी आंतों को गंदगी जमा होने से बचाता है। इसके आलावा केला प्रोबायोटिक को बेहतरीन सोर्स है। इसमें मौजूद स्‍टार्च बड़ी आंत में जाकर फरमेंट होता है जो यहां मौजूद गुड बैक्‍टीरिया के पोषण के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। केले के सेवन से आंतों को हेल्दी रखा जा सकता है। 


फल- Fruits

Fruits for healthy bowels or gut in hindi

फल तो हमेशा से ही स्वास्थवर्धक आहार की श्रेणी में आते है। फलों के सेवन से शरीर स्वस्थ, सेहतमंद और बीमारीमुक्त रहता है। इसी तरह कुछ फल आंत को स्वस्थ और गन्दगी मुक्त रखने में मदद करते है। ये फल हैं, बेरी और पपीता। बेरीज में भी ब्लूबेरी, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी आपकी आंतों के लिए गुणकारी मानी जाती हैं। इतना ही नहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके ब्लड ग्लूकोज लेवल को बूस्ट करने के साथ-साथ वजन घटाने के लिए भी जरूरी है।
इसे भी जरूर पढ़ें:- कड़ी पत्ता खाने के गजब है फायदे, मिलेगी इन समस्याओं से राहत !

हरी सब्जियां- Green vegetables

हरी सब्जियां जैसे केल, फूल गोभी, ब्रोकली और ब्रुसेल्स स्प्राउट्स में ग्लूकोसिनोलेट्स नाम का कैमिकल पाया जाता है, जो कि हमारी आंतों को हेल्दी बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये कैमिकल आपकी आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को भी बढ़ाने का काम करता है। 


ओटमील- Oatmeal

Oat for healthy guts or intestine in hindi

ओटमील को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये आपकी आंतों और पाचन के लिए अच्छा है। ओटमील में घुलनशील और अघुलनशील दोनों हीं फाइबर पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप पेट को साफ और स्वस्थ रख सकते हैं। 
इसे भी जरूर पढ़ें:- स्वर्ण भस्म के फायदे, नुकसान और इसे बनाने का तरीका !

हरी पत्तेदार सब्जियां- Green leafy vegetables

अगर बात आंतो को स्वस्थ रखने की हो तो हरी पत्तेदार सब्जियां इसमें अहम भूमिका निभाती है। पालक, अमरनाथ, ल्यूट्स, हरी सरसों, धनिया, मेथी की पत्तियां फाइबर से भरी हुई होती हैं और साथ ही इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। ये सभी फूड्स आपकी आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं, पाचन क्रिया दुरुस्त रखते है और आपके पेट के अंदरूनी स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।

 

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। ना जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए हो सकता है इस जानकारी से किसी के समस्या का समाधान हो जाये। हम आपके लिए हेल्थ सम्बंधित और भी आर्टिकल लाते रहेंगे, धन्यवाद!!

(DISCLAIMER: This Site Is Not Intended To Provide Diagnosis, Treatment, Or Medical Advice. Products, Services, Information, And Other Content Provided On This Site, Including Information That May Be Provided On This Site Directly Or By Linking To Third-Party Websites Are Provided For Informational Purposes Only. Please Consult With A Physician Or Other Healthcare Professional Regarding Any Medical Or Health Related Diagnosis Or Treatment Options. The Results From The Products May Vary From Person To Person. Images shown here are for representation only, the actual product may differ.)

 

Related Posts