व्यायाम करने के बेहतरीन फायदे - best benefits of exercising

Need help? Call +91 9099857272

Need help? +91 9099857272

Need help? Call +91 9099857272

व्यायाम के प्रकार, महत्व और करने का लाभ

Posted on Apr 09, 2022
व्यायाम के प्रकार, महत्व और करने का लाभ
Share this blog

व्यायाम का महत्व और फायदे (Importance and Benefits of Exercise) :- 

 

जैसे सभी मनुष्य के लिए खाना बेहद जरुरी है वैसे ही एक्सरसाइज (exercise) करना भी इतना ही जरुरी माना जाता है। एक्सरसाइज करने से न सिर्फ आपकी मासपेशिया मजबूत होती है बल्कि, आप स्वस्थ रहते है जिससे बीमारियों से बचाव होता है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना व्यायाम करने की आदत डाले, जिससे आपका बॉडी परफेक्ट बने। इसकी आदत डालना शुरुआत में मुश्किल होगी, लेकिन कुछ दिनों बाद आप खुद में बदलाव देखने लगेंगे। फिर चाहे वेट गेन करना हो या वेट लॉस, नियमित रूप से व्यायाम करने से आपकी जिंदगी बदल जायेगी।

तो चहिये आपको इस लेख में हम एक्सरसाइज के बारे में जानकारी देते है जैसे- एक्सरसाइज क्या होती है, एक्सरसाइज के प्रकार फायदे और नुकसान-

व्यायाम क्या है? (What is exercise)

व्यायाम एक शारीरिक गतिविधि है जो स्वास्थ्य और फिटनेस को बढाती है। एक्सरसाइज से मतलब किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि से हो सकता है जैसे- चलना, दौड़ना, स्विमिंग या जिम जाना आदि। एक्सरसाइज करने से बॉडी में कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते है जैसे वजन घटना, बीमारियों से बचाव, ताकत बढ़ना, सहनशीलता बढ़ना, हड्डियों का स्वस्थ रहना और मूड अच्छा रहना।

व्यायाम के प्रकार और एक्सरसाइज कैसे करे? (Types of exercise and how to do it)

एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधिया चार श्रेणियों में वर्गीकृत है- स्टैमिना, स्ट्रेंथ, संतुलन और लचीलापन। ज्यादातर लोग एक ही गतिविधियों पर ध्यान देते है और सोचते है की यह उनके लिए काफी है। लेकिन व्यायाम के हर प्रकार अलग अलग तरीके के है। हर व्यायाम को अच्छी तरीके से करने से अधिक लाभ प्राप्त होता है। सभी प्रकार की एक्सरसाइज करने से आप बोर भी नहीं होते और चोट लगने का जोखिम भी कम रहता है। हम बताते है व्यायाम के अनेक प्रकार-

रेसिस्ट्रेस ट्रेनिंग- अगर सही से देखा जाये तो वेट ट्रेनिंग स्ट्रेंथ और सहनशीलता को बढ़ाने का बहुत अच्छा तरीका है। रेसिस्ट्रेस ट्रेनिंग मासपेशियो में स्माल माइक्रो टीयर्स को उत्पन्न कर मसल और मांस को बढ़ावा देती है। जब आप किसी भी तरह का वेट उठाते है तो मसल फाइबर बहुत जरा से फट जाते है और अगर सही तरह से प्रोटीन मिलने पर ठीक हो जाता है।

लचीलापन-  मासपेशिया मजबूत गति के लिए बेहद जरुरी होती है और लचीलापन आपकी मांसपेशियों व् जोड़ो को एक सही गति देने में मदद करता है। लचीलापन होने से मांसपेशियों में चोट की संभावना कम हो जाती है। एक प्रकार से, स्टेचिंग अन्य तरह की एक्सरसाइज से पहले और बाद में भी की जानी चाहिए। स्टेचिंग से आप अच्छा महसूस कर सकते है लेकिन तब जब आप अन्य गतिविधियों के साथ करते है। अगर आप इस एक्सरसाइज को सही तरह से नहीं करते है तो आपको नुकसान पहुंच सकता है।   

स्टैमिना-  हर महिला और पुरुष में स्टैमिना रहना बहुत जरुरी है। स्टैमिना का मतलब है की आप बिना थके कितनी फिजिकल एक्टिविटी कर सकते है। एक्सरसाइज आपके हृदय और फेफड़ो को मजबूत करती है, जिससे आपकी सहनशीलता बढ़ती है। एरोबिक एक्सरसाइज से शुगर, हृदय की बीमारी, और हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है। यह कैलोरी और फैट बर्न करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। आप साथ में वेट ट्रेनिंग कर रहे है तो एरोबिक एक्सरसाइज भी कर सकते हो।

व्यायाम करने से क्या लाभ होता है? (What is the benefits of exercise in hindi)

व्यायाम करने से खुश रहते है-

व्यायाम करने से आपका मूड अच्छा होता है और चिंता, तनाव और डिप्रेशन की समस्या कम होती है। यह मस्तिष्क के उन हिस्सों में परिवर्तन पैदा करता है जो तनाव और चिंता को नियत्रित करता है। यह हॉर्मोन के लिए मस्तिष्क की सवेंदना को बढ़ाता है, जिससे डिप्रेशन को कम करने में मदद मिलती है।

जरुर पढ़े :-  Stress Relieving Benefits of Laughter Therapy, How to do this?

व्यायाम करने से वजन कम होता है-

कुछ शोध का मानना है की सुस्त जीवनशैली वजन बढ़ने और मोटापे का कारण बनती है। वजन कम करने पर व्यायाम का प्रभाव जानने के लिए जरुरी है की आप व्यायाम और ऊर्जा की खपत के बिच के संबंधो को समझे। शरीर तीन तरीको से ऊर्जा को खर्च करता है- खाना पचाने में, व्यायाम और हृदय का धड़कना और साँस लेने में। रोजाना व्यायाम करने से आपका मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे कैलोरी को बर्न करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।

जरुर पढ़े :-  Weight Loss Secrets: पेट की सख्त चर्बी को खत्म करने का रहस्य

बीमारियों के जोखिम को कम करे- 

रोजाना शारीरिक गतिविधि की कमी बीमारी होने का एक मुख्य कारण है। रोजाना व्यायाम करने से आपके शरीर की इन्सुलिन के प्रति सवेंदनशीलता सुधरती है, ह्रदय स्वस्थ रहता है, शरीर में संतुलन बनता है, ब्लड प्रेशर निंयत्रित रहता है। इसके विपरीत, नियमित व्यायाम न करने से पेट की चर्बी बढ़ सकती है। पेट की चर्बी बढ़ने से ह्रदय की बीमारी और अन्य बीमारिया हो सकती है।

मांसपेशिया और हड्डिया मजबूत होती है-

व्यायाम मांसपेशियों और हड्डियो को बढ़ाने व मजबूत बनाने में मदद करती है। वेट उठाने जैसी शारीरिक गतिविधि पर्याप्त प्रोटीन सेवन के साथ मांसपेसियों के निर्माण को उत्तेजित कर सकती है। उससे मांसपेशिया बढ़ती है और उसको चोट लगने का खतरा भी कम होता है। बढ़ती उम्र की वजह से मांसपेसियों के मांस कम होने लगते है और हड्डिया भी कमजोर हो जाती है। रोजाना एक्सरसाइज करने से मांसपेसियों को क्षति पहुंचाने का खतरा कम होता है, और बढ़ती उम्र में भी स्ट्रेंथ बनी रहती है।

सेक्स लाइफ के लिए-

व्यायाम रोजाना करने से ह्रदय की प्रणाली मजबूत होती है, साथ बॉडी में भी कई फेरफार आते है, रक्त संचारण में सुधार होता है, लचीलापन बढ़ता है- इन परिणामो की मदद से आपकी सेक्स लाइफ सुधर सकती है। शारीरिक गतिविधियों और यौन गतिविधियों को बढाती है। एक शोध से पता चला है की 40 के आसपास की महिलाओं के समूह ने महसूस किया है की वो व्यायाम को अपने जीवन में जोड़ने से अधिक ओर्गेज्म का अनुभव कर रही है साथ 178 स्वस्थ पुरुषों के समूह में, जिन पुरुषो ने प्रत्येक हफ्ते अधिक व्यायाम किया उन्होने ज्यादा सेक्स पावर होने का अनुभव किया।

जरुर पढ़े :-  महिलायों में कामेच्छा की कमी को दूर करने का बेहतर तरीका

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। ना जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए हो सकता है इस जानकारी से किसी के समस्या का समाधान हो जाये। हम आपके लिए हेल्थ सम्बंधित और भी आर्टिकल लाते रहेंगे, धन्यवाद!!

(DISCLAIMER: This Site Is Not Intended To Provide Diagnosis, Treatment, Or Medical Advice. Products, Services, Information, And Other Content Provided On This Site, Including Information That May Be Provided On This Site Directly Or By Linking To Third-Party Websites Are Provided For Informational Purposes Only. Please Consult With A Physician Or Other Healthcare Professional Regarding Any Medical Or Health Related Diagnosis Or Treatment Options. The Results From The Products May Vary From Person To Person. Images shown here are for representation only, the actual product may differ.)